Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 50 माह से लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि को लेकर जलसहियाओं का प्रदर्शन

Pakur:जिला जलसहिया संघ के बैनर तले डीसी कार्यालय के समीप जल सहियाओं ने 29 मई को धरना प्रदर्शन किया. संघ की मांगों में मुख्य रुप से 50 माह से लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान शामिल है. इसके अलावा घोषित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मासिक मानदेय का भुगतान करने, काम करते वक्त मृत्यु होने पर अनुकंपा का लाभ व 20 लाख की बीमा राशि का प्रावधान करने, विभाग के रिक्त पदों पर वरीयता व योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता. 65 वर्ष तक सेवाकाल, ठेकेदार को कार्य न देकर जलसहिया से कार्य कराने व शौचालय निर्माण कार्य का प्रोत्साहन राशि का यथाशीघ्र भुगतान करना शामिल है. संघ के मंत्री सेलियारा खातून ने कहा कि हमलोगों की सभी मांगें जायज है. अंत में डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर रजिया सुल्ताना, सायरा खातून, साजिद नूर बीबी, मधु देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651612&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : 124वीं जयंती पर याद किये गये कवि नज़रुल इस्लाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही