Pakur : डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर डीएमएफटी मद से जिले के विभिन्न विभागों का सुसज्जीकरण किया जायेगा. इस संदर्भ में डीसी ने सभी विभागों को 17 मई के शाम तक प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यालय प्रधानों को देया है. शिक्षा विभाग को विद्यालय में जहां छात्र की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त कमरा, टूटे हुए छतों की मरम्मती, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की स्थिति, किचेन शेड, मरम्मती बेंच डेस्क, लाइटिंग, पुस्तकालय की अद्यतन स्थिति, प्रयोगशाला, बाउंड्री वॉल, स्मार्ट क्लासेस, मल्टीपर्पज हॉल, समुदायिक हॉल, कल्याण हॉस्टल, कस्तूरबा विद्यालय आदि से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई है. स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ सब सेंटर की मरम्मती, पानी सप्लाई, सीएचओ, सीएससी की मरम्मति, सीएचओ मशीन, सदर अस्पताल, एएनएम, डॉक्टर की बहाली से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की है. समाज कल्याण विभाग से आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती, कुपोषण से संबंधित प्रतिवेदन मांगा है.कौशल विकास के प्रक्षेत्र में चास हाट, कृषि, हॉर्टिकल्चर, मछली उत्पादन, मुर्गीपालन, जूट, सिंचाई, बोरिंग, सोलर, डीप बोरिंग को लेकर प्रतिवेदन मांगा गया है. वहीं जिला स्तर पर कलेक्शन सेंटर, म्यूजियम, तारामंडल, साइंस सेंटर, गेम प्वाइंट ऑडिटोरियम, मैरेज हॉल, बुजुर्गों के लिए पार्क का भी निर्माण किया जाना है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639147&action=edit">यह
भी पढ़ें: पाकुड़ : पाकुड़ से जल्द चलेगी मालदा लोकल व नई ईएमयू ट्रेन [wpse_comments_template]
पाकुड़ : डीएमएफटीए फंड से विभागों का किया जाएगा सुसज्जीकरण:डीसी

Leave a Comment