Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement

डॉक्टर नियुक्ति को लेकर निकाली जा रही है निविदा

Pakur : शहरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 18 सितंबर को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन उपायुक्त मृत्युजय कुमार बरनवाल ने दीप जलाकर किया. स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ विभाग से संबंधित विभिन्न स्टाल लगाए गए थे. इसमें पंजीकरण, डिजिटल हेल्थ कार्ड, आइपीसी प्रदर्शनी, कुष्ठ, टीवी, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया, मातृ-शिशु स्वास्थ पोषण आदि रोगों से संबंधित 20 से अधिक स्टाल लगाए गए थे. उपायुक्त ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि दूर-दराज से आए मरीजों को उचित सलाह व उचित दवाइयां मुहैया कराए. मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उपायुक्त ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है.  सीएसआर के तहत डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर निविदा निकाली गई थी. पुनः निविदा निकाली जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि आसपास के इलाकों से डॉक्टर मांगाए जाएं. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, मुख्तार हुसैन, डॉ. गुफरान, अशोक कुमार भगत, डॉ. अमित कुमार, शिशिर कुमार, विनोद कुमार, फहीम अख्तर आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/municipal-councils-bulldozer-runs-on-encroachment-in-godda/">यह

भी पढ़ें:  गोड्डा में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुलडोजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही