Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : उपायुक्त ने स्तनपान कक्ष का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement

कहा, 06 माह तक के शिशु को सिर्फ मां का दूध ही दें

Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने 27 सितंबर को समाहरणालय में स्तनपान कक्ष का उद्घाटन कर बच्चे का अन्नप्राशन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यालय में महिलाओं को स्तनपान कराने के लिए अलग से व्यवस्था के उपलब्ध कराई गई है. कहा कि 06 माह तक के शिशु के लिए सिर्फ और सिर्फ मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है, जबकि सातवें माह से बच्चे को अतिरिक्त आहार दी जाती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी प्रखंड कार्यालय में इस तरह की सुविधा बहाल की जाएगी, ताकि कामकाजी महिलाएं काम के अतिरिक्त अपने बच्चों के प्रति दायित्वों का अच्छे से निर्वाह कर सकें. मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,   सीडीपीओ सविता कुमारी, एसएमपीओ पवन कुमार सहित महिला पर्यवेक्षिकाएं समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-dead-body-of-deranged-woman-found-in-pond/">यह

भी पढ़ें: देवघर : तालाब में मिला विक्षिप्त महिला का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही