Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : उपायुक्त ने की स्कूल रूआर कार्यक्रम की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
कक्षावार उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों की अगली कक्षा में नामांकन का निर्देश
Pakur : उपायुक्त वरूण रंजन ने 7 जुलाई शुक्रवार देरशाम अपने आवासीय कार्यालय में स्कूल रूआर कार्यक्रम की समीक्षा की. इस क्रम में उपायुक्त ने कार्य की प्रगति पर खेद प्रकट करते हुए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षावार उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में 12 जूलाई तक नामांकन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कक्षा आठ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का निकटवर्ती उच्च विद्यालय के कक्षा नौ में नामांकन सुनश्चित कराने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि नामांकन की पूरी जिम्मेवारी उस विद्यालय के प्रधान शिक्षक की होगी, जहां छात्र आठवीं में नामांकित था. उपायुक्त ने कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का अपने विद्यालय के कक्षा छह में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं  विद्यालय के पोषक क्षेत्र के वैसे सभी बच्चे जिनकी आयु छह वर्ष है, उनका नामांकन 15 जूलाई तक  कराने का निर्देश दिया. छह से 14 आयु वर्ग के विद्यालय से बाहर के सभी बच्चे (नया नामांकन/ छिजित) का उम्र आधरित कक्षा में नामांकन 15 जूलाई तक कराने की बात कही. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधिक्षक मुकूल राज, एडीपीओ व बीइइओ पाकुड़ मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691318&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : सीआरपीएफ के अधिकारियों को दी गई भीड़ नियंत्रण की सीख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही