Search

 
 
 

पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 11 जुलाई को धरना

 
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन देशभर में करेगा आंदोलन
Pakur : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ की बैठक अन्नपूर्णा कॉलोनी में जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रमुख रूप से जेएसएफ के संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी, विश्वनाथ प्रसाद भगत, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी व साहेब हांसदा मौजूद थे. बैठक में बताया गया कि 11जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया जाएगा. इसी कड़ी में पाकुड़ समाहरणालय के समीप फाउंडेशन धरना देगा. इसमें पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे. कहा गया कि जनसांख्यिकीय असंतुलन के कारण देश में गृहयुद्ध की आशंका है. इसे रोकने को भारतवर्ष में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तत्काल जरुरत है. बैठक में जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत ने बताया कि देश में निर्बाध गति से बढ़ रही जनसंख्या पर रोक लगाने का एकमात्र विकल्प नियंत्रण नियंत्रण कानून है. धरना के उपरांत फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त वरूण रंजन से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम स्मार पत्र सौंपेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691252&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : 15 जुलाई तक ई-अस्पताल शुरू करें : उपायुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही