Search

 
 
 

पाकुड़ : बीजेपी की बैठक में बूथ मजबूती पर चर्चा

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- 20 जुलाई को बीजेपी की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के राजपाड़ा स्थित आवास पर हुई. बैठक में बूथों की मजबूती पर चर्चा चली. बैठक में जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि आगामी चुनाव हमें जीतना है तो बूथों को मजबूत करना होगा. इसके लिए पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाना होगा. मौके पर पार्टी के ज़िला महामंत्री विजय भगत, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डैनियल किस्कू, ज़िला महामंत्री शीला रानी हेंब्रम, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, ज़िला आईटी सेल प्रभारी तुहिन शुक्ला, ज़िला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री आसमाउल हक, ज़िला उपाध्यक्ष अमृत पांडे समेत दिलीप सिंह, राजेंद्र शेखर सिंह, खुदीराम साहा समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363944&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ः शराब दुकान कर्मियों ने कर दी एजेंसी को-ऑर्डिनेटर की धुनाई, वेतन नहीं मिलने से हैं आक्रोशित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही