Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आजीविका महिला संकुल संघ की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर चर्चा

Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जेएसएलपीएस अंतर्गत सदर प्रखंड के पुराना नशीपुर पंचायत भवन में नवीनगर आजीविका महिला संकुल संघ की मासिक बैठक 19 जुलाई को आयोजित की गई. बैठक में झिकरहाटी पूर्वी, झिकरहाटी पश्चिम, उदयनारायणपुर, सितापहाडी, चेंगाडांगा तथा नशीपुर पंचायत के ग्राम संग़ठन के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांव के सखी मंडल और ग्राम संग़ठन के कार्यों की समीक्षा की. इसके साथ ही बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की सहायता पेंशन योजना पर चर्चा की गई. मौके पर बीपीएम मो. फ़ैज़ आलम, बीसीसी अबू इमरान हाशमी, बीपीओ सुभाष कुमार भगत, वाईपी रुद्र प्रताप व अभिमन्यु वर्धन, बीएपी सबीना यास्मीन, सामुदायिक समन्यवक संचय दीक्षित, पीआरपी स्वजीत सरकार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=361799&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : खाद व बीज की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन का विशेष अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही