Search

 
 
 

पाकुड़ : टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण

 
Pakur : बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़ में 40 टीबी मरीज़ों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया. एमएस अजहर इसलाम माइंस के अज़हर खान ने मरीज़ों के लिए पौष्टिक आहार किट उपलब्ध कराए. अज़हर खान ने सीएचसी प्रभारी डॉ.शमसुद्दीन के साथ संयुक्त रूप से मरीज़ों के बीच किट का वितरण किया. अज़हर खान ने कहा कि उन्होंने निक्षय मित्र बनकर 40 टीबी मरीज़ों को गोद लिया है. पौष्टिक आहार के अभाव में मरीज़ जल्दी स्वस्थ नहीं हो पाते. इसलिए उन्हें पौष्टिक आहार दिया जा रहा है. उन्होंने समाज के समृद्ध लोगों से भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. यह">https://lagatar.in/pakur-jmm-leaders-celebrate-shibu-sorens-birthday/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झामुमो नेताओं ने मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही