Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद

मरीज़ों के बीच पोषण किट का किया वितरण
Pakur : टीबी मुक्त अभियान के तहत सामाजिक समन्वय स्थापित करते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 25 टीबी मरीजों को गोद लिया है. इन इलाज़रत टीबी मरीज़ों के बीच गुरुवार 15 जून को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से पोषण किट का वितरण किया गया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.एहतेशामुद्दीन और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने मरीज़ो को पोषण किट दिये. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रणवीर सिंह ने कहा कि पाकुड़ जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन भी प्रयासरत है. आगे भी इस तरह का सहयोग जारी रहेगा. पोषण किट वितरण कार्यक्रम में पिरामल स्वास्थ के मनोज महतो, अर्जुन दास, सदर प्रखंड के एसटीएस मिठून पाल समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-first-merit-list-of-enrollment-in-cm-school-of-excellence-released/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की पहली मेघा सूची जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही