Search

पाकुड़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायलय परिसर में जिला जज ने किया पौधरोपण

Pakur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने 5 जून को न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया. मौके पर बाल कृष्ण तिवारी ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी ही एक मात्र ग्रह है जहां सभी जीव-जंतु और मनुष्य रहते हैं. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक होना जरूरी है. यहां के वातावरण को अनुकूल बनाए रखना सभी मानव का कर्त्तव्य है. पर्यावरण संतुलित रहने से हम सभी सुरक्षित रह पाएंगे. पर्यावरण संतुलित रहने से शुद्ध हवा, पानी और भोजन प्राप्त हो रहा है. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है. पौधरोपण करने वालों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, बार एसोसिएशन के सचिव डीके ओझा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू भी शामिल थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657835&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 14 दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ का कपाट बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp