Search

 
 
 

पाकुड़: विधायक की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक

 
Pakur: डीएमएफटी के शासी परिषद की बैठक विधायक दिनेश विलियम मरांडी की अध्यक्षता में 21 अप्रैल को जिला समाहरणालय में हुई. बैठक  में कई योजनाओं की स्वीकृति पर विचार के साथ ही ट्रस्ट के क्रियाकलापों के बारे में भी चर्चा की गई. विधायक ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सबसे पहले पेयजल की व्यवस्था सभी अस्पतालों व स्कूलों में किया जाए. डीडीसी मो शाहिद अख्तर ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में ट्रस्ट की राशि से शुद्ध पेयजल,प्राथमिक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता सूची में है. प्रथम फेज में पेयजल की सुविधा विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जनप्रतिनिधियों के मांगों को ध्यान में रख कर किया जाएगा. डीएमएफटी की 60 प्रतिशत राशि को स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला और बाल कल्याण, जलापूर्ति, बुजुर्ग,दिव्यांग, कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण की योजनाओं के लिए खर्च करने का प्रावधान है. डीएफएमटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. मौके पर सीएस डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिप अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेंब्रम, जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, डीएमओ प्रदीप साव, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, डीपीओ अनूप कुजूर, डीएसई मुकुल राज, पवन कुमार, गुलाम अहमद, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614027&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : पत्थर खनिज के अवैध परिवहन पर क्रशरों का लाइसेंस हो सकता है रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही