Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : किसी हाल में खनिजों का अवैध कारोबार नहीं चलने दें – उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
उपायुक्त ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए कड़े निर्देश
Pakur : समाहरणालय के सभाकक्ष में 19 अगस्त को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्धन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व में लिए गए निर्णय की बिन्दुवार समीक्षा की गई. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा.

भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मियों को डीसी की खुली चेतावनी

[caption id="attachment_734611" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/DC-Pak-Off-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बैठक में मौजूद अधिकारी[/caption] बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें. जो कर्मी अवैध रूप से चेकपोस्ट पर गाड़ी पास करा रहे हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई करें. पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हर दिन विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं. बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी थाना प्रभारियों से कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन व अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने को टीम बनाकर कार्य करें. बैठक में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, सभी अंचलाधिकारी, एसएमपीओ पवन कुमार, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734543&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मादक पदार्थों की तस्करी व खेती को रोकने में जुटा प्रशासन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही