Search

 
 
 

पाकुड़ : डालसा प्रतिनिधियों का रामचंद्रपुर में डोर-टू-डोर विजिट

 
Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार यानी डालसा की ओर से 6 सितंबर को डोर-टू-डोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत डालसा के प्रतिनिधियों ने रामचंद्रपुर गांव में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उसके लाभ की जानकारी दी. इसके साथ ही बाल विवाह, डायन प्रथा, दहेज प्रथा के रोकथाम को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया. पीएलबी कमला राय गांगुली ने नासिर मियां और मुस्लिमा बीबी को सरकारी योजना से जोड़ा. चार माह पूर्व सखी वन स्टॉप सेंटर में राशन कार्ड और दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन दिया गया था. जिसके तहत मुस्लिमा बीबी को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड दिलवाया गया. साथ ही पीड़ित मुस्लिमा के पति नासिर मियां को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया. यह">https://lagatar.in/pakur-phool-kumari-madhaiya-selected-for-national-junior-athletics/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स के लिए फूल कुमारी मढैया का हुआ चयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही