Search

पाकुड़: पूर्व विधायक,प्रखंड़ प्रमुख सहित दर्जनों लोगों ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

Pakur:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की मौजूदगी में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने 6 मई को भाजपा का दामन थामा. पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई. प्रमुख के साथ मोहल पहाड़ी के पंसस जतन मरांडी, पूर्व मुखिया ढेना मरांडी व कालीदास मुर्मू, सागर मुर्मू,श्रीलाल मुर्मू,मिकाइल हेंब्रम, एनाइल हेंब्रम,महेश्वर टुड्डू,राकेश मरांडी आदि ने सदस्यता ग्रहण किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की दुर्दशा देखकर अब झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं में बेचैनी है. अब वे भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद से झारखंड को मुक्ति दिलाना चाहते हैं. सहयोगी कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जननी है. झारखंड के हित की चिंता करने वाले झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करने वाले लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं. झामुमो के नेतृत्व में आज संथाल परगना लूट और आतंक का गढ़ बन गया है. सरकार के संरक्षण में बिचौलिए व दलाल खनिज संसाधनों को लूट रहें हैं. बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और  टुकड़ों में काटकर हत्या की वारदातें आम हो गई है जनता त्राहि त्राहि कर रही है.मौके पर प्रदीप वर्मा, अमृत पांडे आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628502&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगलुरु से रेस्क्यू 11 पहाड़िया नाबालिग लड़कियां रांची लायी गयीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp