Search

 
 
 

पाकुड़ : जयंती पर याद किए गए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी

 
"देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान" नहीं चलेगा का नारा किया याद
Pakur : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर गुरुवार 6 जुलाई को भाजपाइयों ने उन्हें याद किया. पाकुड नगर स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्केट कंपलेक्स में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श लाखों को प्रेरणा देते हैं. डॉ.मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति में खपा दिया. जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय और वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर में लगाए गए अनुच्छेद 370 के ख़िलाफ सबसे ज़्यादा मुखर थे. कहा कि डॉ.मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट मंत्री रहे थे, जिन्होंने जम्मू कश्मीर के मामले में इस्तीफा दे दिया. उन्होंने नारा दिया "देश में दो निशान-दो विधान-दो प्रधान" नहीं चलेगा. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दिलीप सिंह, जिला महामंत्री शीलारानी हेम्ब्रम, दुर्गा मरांडी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-road-safety-information-given-to-girl-students/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही