Search

 
 
 

पाकुड़ : मानवता के उपासक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी- संपा साहा

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी  नगर मंडल की ओर से रथ मेला मैदान स्थित राजबाड़ी में संगोष्ठी का आयोजन किया. संगोष्ठी की मुख्य अतिथि बीजेपी की प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक तथा नगर परिषद् अध्यक्षा संपा साहा थीं. संगोष्ठी से पूर्व वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. संगोष्ठी में संपा साहा ने कहा कि डॉ. मुख़र्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक थे. 33 वर्षों की अल्पायु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने. वे जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे. जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था. संसद में उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी. जम्मू कश्मीर में ही उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कहा कि बीजेपी एक विचारधारा है. डॉ. मुखर्जी का विचार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक का विकास था. उनके विचार जन-जन तक हमलोगों को पहुंचाना है. मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अमृत पांडेय, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रसन्ना शंकर मिश्रा समेत सादेकुल आलम, रतन भगत, राजा साह, गणेश रजक, विक्रम मिश्रा, प्रकाश जायसवाल, सुमित जयसवाल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348946&action=edit">यह

भी पढ़ें : Pakur :  सदर अस्पताल में मरीज भगवान भरोसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही