Search

 
 
 

पाकुड़ : डीआरडी निदेशक ने गांवों का किया दौरा, किसानों से फसल नुकसान का लिया ज़ायज़ा

 
Pakur : भारत सरकार के चावल विकास निदेशालय (डीआरडी) के निदेशक डॉ.मान सिंह और जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने 24 अगस्त को महेशपुर प्रखंड के लखीपुर, रामपुर, रोलाग्राम, छकूधारा और हिरणपुर प्रखंड के डांगापारा पंचायत का दौरा किया. पदाधिकारियों ने किसानों के खेतों का भी निरीक्षण कर फसल नुकसान का ज़ायज़ा लिया. इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना का अनुश्रवण किया गया. साथ ही सुखाड़ से उत्पन्न स्थिति का आकलन किया. इससे निपटने के लिए किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया गया. बताया गया कि 30 अगस्त  तक ऊपरी जमीन में किसान उड़द, ज्वार, मरुआ, मक्का, कुलथी, तील, सब्जी इत्यादि की खेती कर सकते हैं. इसके साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और झारखंड फसल राहत योजना में प्रज्ञा केंद्र में निबंधन करने के लिए भी प्रेरित किया गया. इस मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक, अरविंद कुमार राय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तकनीकी सहायक चितरंजन कुमार सिन्हा एवं सपन सोनल तिर्की, किसान मित्र एवं विभिन्न पंचायत के बहुत सारे किसान उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-farmers-happy-with-the-opening-of-mini-cold-store-room-in-maheshpur/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : महेशपुर में मिनी कोल्ड स्टोर रूम खुलने से किसानों में खुशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही