Search

 
 
 

पाकुड़ : नशे में सनकी चाचा ने भतीजे का सिर किया धड़ से अलग

 
Pakur : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गगन पहाड़ी में एक युवक का सिर धड़ से ही अलग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया. घटना दिवाली की देर रात 2 बजे के आसपास की है. 22 वर्षीय राहुल मंडल और उसका चाचा सदानंद मंडल दोनों शराब के नशे में धूत थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरु हो गई. विवाद बढ़ने पर नशे में ही सनकी सदानंद मंडल ने घर से धारदार दाऊ (हसुआ) ले आया और देखते ही देखते भतीजे राहुल मंडल पर वार कर उसकी गर्दन काट दी. मौके पर ही भतीजे राहुल मंडल की मौत हो गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना की जानकारी लेने के बाद हत्यारे चाचा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस इस मामले में अब किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है. एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने मुफ्फसिल थाना में प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होनें बताया कि पुलिस फिलहाल सदानंद से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या में अन्य लोग शामिल है या नहीं. यह">https://lagatar.in/pakur-immediate-fir-against-those-involved-in-illegal-mining-and-transportation-dc/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों पर फौरन करें एफआईआर : डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही