Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर दुर्गा मरांडी का हुआ स्वागत

 
Pakur : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा मरांडी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. दुर्गा मरांडी के मनोनयन पर नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में 9 सितंबर को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मरांडी का फूलमालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया. जिला अध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि दुर्गा मरांडी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं. इनकी कुशल संगठन क्षमता, सक्रियता व लोकप्रियता को देखते हुए इन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सराहनीय कार्य किया है. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि दुर्गा मराण्डी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी का संगठन आदिवासी समाज में मजबूत होगा. साथ ही आदिवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोट बैंक है, मिथक को तोड़ने में कामयाब होंगे. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, अमृत पाण्डेय, दिलीप सिंह, नगर महामंत्री सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रविदास, सुशील साहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-phool-kumari-madhaiya-left-for-patna-to-participate-in-junior-national-athletics/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में भाग लेने फूल कुमारी मढ़ैया हुई पटना रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही