Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : ई-केवाईसी लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग का लगेगा शिविर

Advertisement
Advertisement
पीएम किसान योजना का लाभ लेने को अनिवार्य है दोनों प्रक्रियाएं
Pakur : जिले के सभी पंचायत भवनों में 10 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक ई-केवाईसी लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग का विशेष शिविर लगाया जाएगा. मालूम हो कि पीएम किसान योजना की 14 वीं किस्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार ने कुछ प्रक्रिया निर्धारित किया है. इसमें सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया गया है. कृषि निदेशक के निर्देश पर पाकुड़ जिले के सभी पंचायत भवनों में आगामी 10 जुलाई से 31 अगस्त तक विशेष शिविर लगाकर लाभुकों को खाता की सीडिंग की जाएगी. इसमें मोबाइल से फेसियल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रज्ञा केंद्र किसानों का ई-केवाईसी करेंगे. मालूम हो कि पाकुड़ जिले में 101231 पीएम किसान के रजिस्टर्ड लाभुक हैं, जिसमें 27,648 किसानों का ई-केवाईसी बकाया है. 45582 किसानों की लैंड सीडिंग बकाया है, जबकि 8343 किसानों का आधार सीडिंग बकाया है. इस विशेष शिविर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे जो कि आधार सीडिंग का काम करेंगे. इसमें खाता खुलवाने को लाभुक की उपस्थिति, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर अनिवार्य है. एक मोबाइल नंबर से एक ही खाता खुलेगा. खाता खोलने हेतु लाभुक को 200 रुपए देना होगा. पीएम किसान के ऐप से फेशियल एप्लीकेशन के माध्यम से किसानों का ई-केवाईसी करवाया जाएगा. यह जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=691252&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : 15 जुलाई तक ई-अस्पताल शुरू करें : उपायुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही