Search

 
 
 

पाकुड़ : पांचवी पुण्यतिथि पर याद किये गये शिक्षाविद् प्रोफेसर मनमोहन मिश्र

 
Pakur : पाकुड़ शहर स्थित श्री गुरुदेव कोचिंग सेन्टर में 23 अगस्त को अंगिका समाज से जुड़े प्रसिद्ध मनमोहन मिश्र की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गयी. कार्यक्रम का आयोजन श्री सारस्वत स्मृति मंच ने किया. मंच के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने प्रो.मनमोहन मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रो.मनमोहन मिश्र महान शिक्षाविद के साथ-साथ अंगिका भाषा के बिहार और झारखंड के जानकार थे. उनके जाने से अंगिका भाषा के साथ-साथ अंगिका समाज को काफी क्षति पहुंची है. श्रद्धांजलि सभा में प्रो.मनोहर कुमार, शम्भूकान्त झा, उमाशंकर सिंह, कृपा सिन्धु बच्चन, आनन्द कुमार मिश्र, कैलाश झा, स्वाती पाठक, सीमा कुमारी, संजय कुमार शुक्ला और सचिव रामरंजन कुमार सिंह ने अपने विचार रखे. इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. यह">https://lagatar.in/pakur-the-oppressors-made-illegal-possession-of-the-land-by-building-a-house-on-the-transit-land/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : गोचर जमीन पर दबंगों ने घर बना कर जमाया अवैध कब्जा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही