Search

 
 
 

पाकुड़ : जिला स्पोर्ट्स अकादमी को राज्य स्तरीय बनाने का है प्रयास : डीसी

 
Pakur: रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में 22 मई को स्पोर्ट्स अकादमी की उपलब्धि व कबड्डी मेट समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सांसद विजय हांसदा, डीसी वरुण रंजन, डीडीसी मो शाहिद अख्तर, एसडीएम हरिवंश पंडित ने कबड्डी संघ के सदस्यों व खिलाड़ियों के बीच मेट प्रदान किया.वहीं कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के बीच जर्सी व जूता का वितरण किया गया.सांसद ने कहा कि स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट व एथलीट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसका लाभ खिलाड़ी पूरी इमानदारी और मेहनत से उठाएं. अकादमी में जो भी कमी है उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन ने स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की है, जिससे जिला के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अकादमी को आगे चलकर राज्य स्पोर्ट्स अकादमी के रूप में परिवर्तित करने का प्रयास होगा. जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराने को तत्पर है. बास्केटबॉल, वॉलीबाल कोर्ट के साथ-साथ स्विमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव लिया गया है. एक ही स्थान पर सभी खेलों की सुविधा मिले इसको लेकर स्थल चयन किया जा रहा है.मौके पर डीएसओ संजय कुमार दास, डीएसओ आशुतोष, अम्लान कुसुम सिन्हा, रणवीर सिंह, उमर फारूक, प्रकाश सिंह, रतन कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643947&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : डालसा ने 63 करोड़ से ज्यादा परिसम्पत्तियों का किया वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही