Search

 
 
 

पाकुड़ : महेशपुर प्रखंड में बिजली महोत्सव का आयोजन

 
Pakur :  आजादी के अमृत वर्ष में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य योजना के अंतर्गत 27 जुलाई को महेशपुर प्रखंड सभागार में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ उमेश मंडल ने कहा कि ऊर्जा की बचत करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा पर भविष्य केंद्रित करना है. सौर ऊर्जा का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है जो प्रकृति के लिए भी काफी अनुकूल है. बीडीओ ने सभी से नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर फ़ोकस करने को कहा. वहीं अभियंता आलोक गुप्ता ने बिजली महोत्सव मनाने के उद्देश्यों और ऊर्जा के क्षेत्र में हुए कार्य और उपलब्धियों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा के फायदों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया. कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सल हाउसहोल्ड इलेक्ट्रिफिकेशन, वन नेशन वन ग्रिड, कंस्यूमर राइट, नवीकरणीय ऊर्जा और कैपेसिटी एडिशन विषय पर बने फिल्म के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया. गौरतलब है कि 25 से 30 जुलाई तक आजादी के अमृत वर्ष में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य योजना के अंतर्गत बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370832&action=edit">यह

भी पढ़ें :पाकुड़ : सोनिया गांधी से ईडी की लगातार पूछताछ विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही