Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : योग्य नागरिक पेंशन के अधिकार से वंचित नहीं रहेंगे: डीसी

Pakur: पाकुड़ जिला के सभी प्रखंडों में 22 मई को पेंशन दिवस मनाया गया. उपायुक्त वरुण रंजन इसके सफल संचालन के लिए सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. डीसी ने कहा कि पेंशन सरकार की एक महत्वकांक्षी कदम है इसे हर हाल में पूरा किया जाना है. जिले के कोई भी योग्य नागरिक पेंशन के अधिकार से वंचित नहीं रहे. सहायक निदेशक प्रमोद दास ने पाकुड़िया प्रखंड के बनियापसार, बसंतपुर, बासेतकुंडी व बीचपहाड़ी में आयोजित पेंशन कैंप का निरीक्षण किया. पेंशन से संबंधित प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए उसका निराकरण किया. शिविर में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व आदिम जनजाति पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. अमड़ापाड़ा प्रखंड में 294 व पाकुड़िया में 84 आवेदन प्राप्त हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645238&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : बिरसा हरित ग्राम योजना व सिंचाई कूप को लेकर हर पंचायत में हुई विशेष ग्रामसभा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही