Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पेंशन जयघोष सम्मेलन में 26 जून को भारी संख्या में रांची जाएंगे कर्मचारी

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ (Pakur)  रांची में 26 जून को पेंशन जयघोष महासम्मेलन में पाकुड़ जिले की जोरदार उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम पाकुड़ में बैठक हुई. जिला संयोजक शमशेर आलम ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में एनएमओपीएस संघ के प्रांतीय महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मंडल समेत अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया. महासचिव ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. पुरानी पेंशन व्यवस्था को झारखंड में लागू करने की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे. इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए सभी को रांची पहुंचना है. पेंशन जयघोष महा रैली में झारखंड राज्य के हजारों एनपीएस कर्मचारी भाग लेंगे. बैठक में सभी एनपीएस कर्मियों की उपस्थिति के लिए रणनिति तय की गई. जिले के सभी प्रखंडों में बैठक करने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया. जिला संयोजक शमशेर आलम ने बताया 2004 के बाद विभिन्न विभागों में कार्यरत 1000  से अधिक कर्मचारी रांची जा रहे हैं. मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि सभी कर्माचारी अपने स्तर से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से रांची जाने के लिए अपने साथियों को प्रेरित  करेंगे. मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र पासवान, जिला संयोजक समशेर आलम, जिला सह संयोजक अतिकुर रहमान, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय,  प्रखंड संयोजक विजय कुमार भंडारी,  श्रीनिवास प्रसाद, अनंत लाल साहा, आनंद भगत, जहीर अब्बास, शम्स नैयर, अमित ठाकुर, कुणाल कश्यप, आलोक कुमार, प्रकाश कुमार, राजीव राय, उदय गिरि, राजकुमार मंडल, नरेश डे, संजय कुमार, विजय कुमार, आलमगीर आलम, कपूर महतो, रोहित मंडल, प्रेमचन्द महतो, सुनिल मंडल, दीनानाथ रविदास, विश्वजीत पांडेय , बिजय नंदन त्रिवेदी, रियाजूद्दीन अंसारी, अविनाश पंडित, चन्द्रशेखर मंडल, शंभू शरण यादव, महेश यादव, बिनोद सिंह, सुधिर कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-excise-department-raided-illegal-liquor-base-one-arrested/">जामताड़ा

: अवैध शराब अड्डे पर उत्‍पाद विभाग का छापा, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही