Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : डीसी के पहल पर 400 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगा एंडवेर अकादमी

Pakur : उपायुक्त की पहल पर जिले के 400 होनहार विद्यार्थियों को सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी. एंडवेर अकादमी होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएगा. इसकी नामांकन प्रक्रिया शुरु है. नामांकन को इच्छुक छात्र बीआरसी कार्यालय से आवेदन फार्म लेकर 16 जून तक डीएसई कार्यालय में जमा कर सकते हैं. 18 जून को सदर प्रखंड के धनुषपूजा मध्य विद्यालय में प्रवेश परीक्षा होगी. परीक्षा के दो दिन बाद परिणाम घोषित किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र 30 जून तक अपना नामांकन करा सकते हैं. उपायुक्त के प्रयास से सीएसआर के तहत एंडवेर अकादमी इस योजना को अमली जमा पहनाने में लगा है. उपायुक्त ने कहा कि यहां बहुत से छात्र हैं, जो पढ़ने में बहुत अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों से तैयारी के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं. इसी सोच के साथ जिले के होनहार छात्रों को फ्री कोचिंग देने का प्रयास किया जा रहा है. अभी 400 छात्र को नि:शुल्क कोचिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. अकादमी में पढ़ने वाले क्षेत्रों को फ्री कोचिंग के साथ पठन सामग्री भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662748&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया समर्पण का पाठ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही