Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 15 जुलाई तक सभी बच्चों का हर हाल में हो नामांकन : डीसी

Advertisement
Advertisement
रु-आर 2023 को लेकर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिले में शून्य ड्रॉप आउट करने का निर्देश
Pakur : डीसी वरुण रंजन ने सोमवार 3 जुलाई की शाम समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और स्कूल रु-आर 2023 से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि रु-आर 2023 अभियान का मुख्य उद्देश्य 3 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और बच्चों का विद्यालयों में ठहराव सुनिश्चित करते हुए ड्रॉप आउट के मामलों को शून्य करना है. [caption id="attachment_688205" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/DC-ADHIKARI-300x172.jpg"

alt="" width="300" height="172" /> बैठक में शामिल बीईईओ व अन्य पदाधिकारी[/caption] डीसी ने एक सप्ताह के अंदर 3 से 18 आयुवर्ग के विद्यालय से बाहर के बच्चों का सर्वेक्षण की संपुष्टि करने का निर्देश दिया. विद्यालय से बाहर के सभी बच्चों का 15 जुलाई तक नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया. प्राथमिक विद्यालय से कक्षा 5 में उतीर्ण बच्चों का निकटवर्ती मध्य विद्यालय के कक्षा 6 में शत प्रतिशत नामांकन कराने का मनिर्देश दिया गया. इसके लिए संबंधित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की जिम्मेवारी तय की गई. डीसी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अनामांकित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी. इसके साथ ही दस दिनों के भीतर पाठ्य पुस्तकों का शत प्रतिशत वितरण करने का निर्देश भी दिया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की अनुपस्थिति की समीक्षा कर ज़रूरी और समुचित कार्रवाई करने को कहा गया. बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-bjp-people-celebrated-the-death-anniversary-of-swami-vivekananda/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद की मनाई पुण्यतिथि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही