Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन परीक्षा का आयोजन

Pakur: उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन को लेकर 30 मई को जिले के राज प्लस टू विद्यालय, राजकीय कन्या विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें राज प्लस टू विद्यालय में कुल 633 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन दिए थे. जिसमें 566 विद्यार्थी उपस्थित हुए. वहीं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बाल वाटिका में कुल 242 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. जिसमें से कुल 202 विद्यार्थी उपस्थित हुए. वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 138 विद्यार्थियों ने आवेदन किया गया था. जिसमें से 120 विद्यार्थी उपस्थित हुए. ज्ञात हो कि उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को लेकर पूरे जिले में रथ निकालकर नामांकन के लिए जागरूक किया गया था. उत्कृष्ट विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त  है. सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास व सीसीटीवी लगा है. विद्यालय में इंटरनेट,पुस्तकालय, प्रयोगशाला व खेल की सुविधा है. स्कूल में कक्षा संचालन के लिए योग्य व अनुभवी शिक्षक उपलब्ध होंगे. डीईओ रजनी देवी ने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हुई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652620&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : स्कूल पूर्व शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही