Search

 
 
 

पाकुड़ : 15 नवंबर तक विद्यालय का रंग-रोगन सुनिश्चित करें : सीआरपी

 
Pakur : चांचकी संकुल में सीआरपी कैलाश भगत की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को संकुल क्षेत्र के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई. बैठक में बीआरपी अमृत ओझा ने राज्य स्थापना दिवस से पूर्व विद्यालय का रंग रोगन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही 15 नवंबर से पहले कक्षा एक व दो के सभी बच्चों को पोशाक भी उपलब्ध कराने को कहा. कहा कि इसके लिए राशि मुहैया कराई गई है. बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति हर हाल में ई विद्यावाहिनी में ही दर्ज़ करने को कहा गया. साथ ही बच्चों का बैंक खाता खुलवाने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भी अपनी समस्याएं बताई. मौके पर सीआरपी नुरूल, प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, जन्मेजय महतो, रोहित मंडल, प्रेमचंद महतो, मृण्मय राय, पार्वती हांसदा, आबिद हुसैन, जहीरूद्दीन शेख समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-pakur-block-committee-meeting-regarding-the-program-at-your-door/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर पाकुड़ प्रखंड कमिटी की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही