Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : एंडवेर अकादमी में नामांकन के लिए 18 को प्रवेश परीक्षा

Pakur : जिले के होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन एंडवेर अकादमी के माध्यम से मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था कर रहा है. एंडवेर अकादमी में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को आयोजित की जायेगी. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून है. परीक्षा के दो दिन बाद परिणाम घोषित किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्र 21 जून से 30 जून तक अपना नामांकन करा सकते है. छात्र आवेदन फॉर्म नजदीकी बीआरसी कार्यालय से प्राप्त कर उसे डीएसई कार्यालय में जमा करा सकते है. उपायुक्त वरुण रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्रों को पढ़ाई का अवसर प्रदान करने का प्रयास है. एंडवेर अकादमी के माध्यम से 400 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी. साथ ही उन्हें स्टडी मेटेरियल भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा.  होनहार छात्र परीक्षा की तैयारी कर नौकरी हासिल कर सकेंगे. यह">https://lagatar.in/pakur-pakur-branch-of-bengali-association-reconstituted-on-july-2/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 2 जुलाई को बंगाली एसोसिएशन के पाकुड़ शाखा का पुनर्गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही