Search

 
 
 

पाकुड़ : लोक अदालत में 6474 वादों का निष्पादन, 3.37 कोरोड़ रुपए की वसूली

 
Pakur : पाकुड़ व्यवाहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित इस लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. मोहिउद्दीन ने संयुक्त रूप से किया. लोक अदालत में कुल 6474 वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया. साथ ही कुल 3 कोरोड़ 37 लाख 54125 रुपए की वसूली की गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निबटारा को मध्यस्थता के जरिए आपसी सुलह से होता है. इससे लोगों को त्वरित न्याय मिलने के साथ ही समय व पैसे की भी बचत होती है. उन्होंने लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की. इससे कोर्ट पर वादों का बोझ भी कम होगा. मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, न्यायाधीश शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायाधीश विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमल प्रकाश समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-execution-of-2469-cases-in-lok-adalat/">साहिबगंज

: लोक अदालत में 2469 वादों का निष्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही