Search

पाकुड़ : सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

पाकुड़-दुमका सड़क किया घंटों जाम, सिविल सर्जन ने कार्रवाई का दिया भरोसा

Pakur : सदर अस्पताल सोनाजोड़ी, पाकुड़ में बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत पर बवाल मच गया. इस दौरान मृतका के परिजनों ने जमकर बवाल काटा व पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग को  जाम कर दिया. मालूम हो कि 24 सितंबर को यहां सदर अस्पताल में हिरणपुर प्रखंड की एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था. महिला ने रात्रि में एक बच्ची को जन्म दिया। उस समय तक मां-बच्ची दोनों स्वस्थ थी लेकिन रात 11:00 के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टर ने शरीर के भीतर का कोई नस काट दिया, जिससे प्रसूता का खून बहने लगा. खून रोकने को कपड़े वगैरह डाले गए थे. लेकिन खून का रिसाव हो रहा था। ड्यूटी में तैनात नर्स वीडियो कॉल में व्यस्त थी. बुलाने पर नर्स आकर कहती थी सब ठीक है. सुबह में महिला की स्थिति काफी बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उसे बाहर ले जाने के लिए रेफर कर दिया. इधर, एंबुलेंस में चढ़ाते समय ही महिला की मौत हो गई.

कई घंटे जाम रहा मुख्य मार्ग

[caption id="attachment_767608" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Hospital-222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सदर अस्पताल पाकुड़[/caption] इस घटना से परिजन आंदोलित हो गए. इस खबर के मिलते ही  कांग्रेस नेता किशन पासवान सहित दर्जनों लोग सदर अस्पताल पहुंचे और लेकर सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा. इस दौरान लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. घंटों बाद सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल, सीओ व नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. सिविल सर्जन ने परिजनों को लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व नर्सों पर जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा देकर जाम हटवाया. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-the-village-of-koyalanchal-is-buzzing-with-karma-a-symbol-of-brother-sister-love-2/">यह

भी पढ़ें: बोकारो थर्मल : भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक करमा से कोयलांचल के गांव गुलजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//