Search

 
 
 

पाकुड़ : घर में आग लगने से पिता- पुत्र की मौत, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

 
Pakur : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी पंचायत के सिरसा टोला में एक घर में आग लग गयी. आग लगने से पिता- पुत्र की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार देर रात के करीब दो बजे की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय फरजा हक और 25 वर्षीय सरीफ शेख के रूप में हुई है.इस आग में मकान और उसके अंदर रखा सारा सामान भी जलकर राक हो गया. घटना की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है. पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-resumes-bharat-jodo-yatra-from-perambra/">राहुल

गांधी ने 17 वें दिन पेरम्बरा से भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू की
इसे भी पढ़ें- गब्बर">https://lagatar.in/salman-is-coming-to-wreak-havoc-on-the-contestants-as-gabbar-the-new-promo-of-bigg-boss-16-is-out/">गब्बर

बनकर कंटेस्टेंट पर कहर बरपाने आ रहे सलमान, Bigg Boss 16 का नया प्रोमो आउट

गाय को बचाने में गयी जान 

जानकारी के मुताबिक फरजा हक और उसका पुत्र सरीफ शेख अपने घर में सो रहे थे. तभी अचानक देर रात घर में आग लग गयी, आग की गरमाहट के कारण दोनों की नींद टूटी. दोनों ने घर में बंधे गाय को बचाने की कोशिश कर रहे थे. तभी आग की चपेट में आने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है.सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें - नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-ed-sends-notices-to-congress-leaders-from-andhra-pradesh-telangana-called-for-questioning/">नेशनल

हेराल्ड केस : ईडी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही