Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो सगे भाइयों की मौत

लाठी-डंडे से लैस दूसरे पक्ष के लोगों ने किया हमला  
Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत तसरिया गणेशपुर गांव में 17 जून की देर रात आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों के नाम गणेशपुर निवासी देवीधन मुर्मू और वकील मुर्मू है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव के चबूतरे पर दोनों भाई बैठा हुआ था. तभी दूसरे पक्ष के 25-30 की संख्या में लाठी-डंडे व हसुआ से लैस होकर आए लोगों ने दोनों भाइयों पर हमला किया. लाठी-डंडे के ताबड़तोड़ वार से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रात में ही घटना की जानकारी पाकर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार, अमड़ापाडा़ थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव और पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर महेशपुर थाना भिजवाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए 18 जून को पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया गया. सभी हत्यारे फरार हैं. पुलिस पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671796&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं को 24 जून तक करें पूरा : डीडीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही