Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : झामुमो की जिला कमेटी की बैठक में पांच एजेंडो पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
Pakur : झारखंड मुक्ति मोर्चा की पाकुड़ जिला कमेटी की बैठक रविवार 25 जून को लड्डू बाबू आम बागान में जिलाध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान, वर्ग संगठन के विस्तार, बूथ कमेटी, पंचायत समिति के पुनर्गठन और 30 जून को हूल दिवस सहित कुल 5 एजेंडों पर चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा. लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, जिसे लेकर झामुमो के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार रहें. [caption id="attachment_679490" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JMM-MAHILA-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बैठक में शामिल झामुमो की महिला मोर्चा की पदाधिकारी[/caption] बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समाद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, जिला कोषाध्यक्ष बाबू धन मुर्मू, केंद्रीय समिति के सदस्य मिथिलेश यादव, गाजी मंडल, दीपू मुर्मू, अमित कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू, सचिव असादुल अंसारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, सचिव सुशीला देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही