Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पांच दिवसीय उद्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Pakur : शुक्रवार को जिला संयुक्त कृषि भवन पाकुड़ में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र महेशपुर की ओर से 20 से 24 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय उद्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. कार्यक्रम में हिरणपुर और पाकुड़ प्रखंड के उद्यान मित्र, बागवानी मित्र व प्रगतिशील कृषक प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए. [caption id="attachment_564576" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/UDYAN-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> उद्यान मित्र को प्रमाण पत्र देते कृषि वैज्ञानिक[/caption] कार्यक्रम में उद्यान फसलों का महत्व, कार्बनिक खेती की आवश्यकता, उद्यान फसल व फूलों की नर्सरी की तैयारी, वर्मी कम्पोस्ट व कम्पोस्ट खाद बनाने के तरीके, मसालेदार फसलो की खेती, पैंधों के लिए पोषक तत्व का उपयोग व जरूरत के अनुसार उपयोग की विधि, फूलगोभी, बंधगोभी की वैज्ञानिक खेती, कुछ खास मौसम में लतर की खेती सहित बैगन, टमाटर व मिर्च की वैज्ञानिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र महेशपुर के प्रधान डॉ.संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ.विनोद कुमार, डॉ.सुरेंद्र सिंह मुंडा व भूतपूर्व कृषि वैज्ञानिक श्रीकांत सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की उपस्थिति में प्रमाण पत्र दिया गया. यह">https://lagatar.in/pakur-orientation-cum-plb-training-program-organized/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ओरिएंटेशन सह पीएलबी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही