Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : यात्री बस पलटने से महिला समेत पांच यात्री घायल

Pakur : जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में बेसिक स्कूल के समीप 18 अप्रैल की सुबह 6 बजे एक यात्री बस बीच सड़क पर पलटने से एक महिला समेत पांच यात्री घायल हो गए. एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इस यात्री का दोनों पैर पूरी तरह जख्मी है. चाईबासा से राजमहल तक चलनेवाली दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर जेएच 02 एबी 0041 है. दुर्घटना का वजह बस का पिछला चक्का ब्लास्ट होना बताया गया है. बस में कुल 40 यात्री सवार थे. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सीओ मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि को मामले की सूचना दी. खबर पाते ही सीओ व थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बस पलटने के कारण इस सड़क पर जामा की समस्या उत्पन्न हो गई. सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई. घंटों लोग जाम में फंसे रहे. प्रशासन की मदद से जाम को हटाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611283&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रथ रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही