Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : चलंत लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Pakur : पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार एक अप्रैल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी ने चलंत लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर पाकुड़ सदर प्रखंड की ओर रवाना किया. वाहन को रवाना करने के बाद डालसा अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि मोबाइल लोक अदालत से ग्रामीण इलाकों के दूर दराज के लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है. ताकि उनके दरवाजे तक न्याय सहज और सरल रूप से पहुंच सके. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, एसपी एचपी जनार्दन, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोइज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमलप्रकाश, डीडीसी शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित, डालसा सचिव शिल्पा मुर्मू सहित अधिवक्ता व  न्यायालय और एवं पीएलबी उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-cleanliness-drive-in-the-collectorate-for-voter-awareness/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मतदाता जागरूकता को लेकर समाहारणालय में चला सफाई अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही