Search

पाकुड़ : ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल राज्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक

Pakur : पाकुड़ भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे से पूर्व विधायक अकील अख्तर ने 12 जून को मुलाकात की. उन्होंने रेल राज्य मंत्री को आवेदन सौंपकर पूर्व विधायक ने पाकुड़ होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के ठहराव की मांग पाकुड़ और गुमानी रेलवे स्टेशन पर किए जाने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने पाकुड़-दिल्ली और पाकुड़-रांची सीधी ट्रेन की मांग की. जिन ट्रेनों के ठहराव के लिए आवेदन दिया उनमें निम्न ट्रेनें शामिल हैं- 12041/12042 शताब्दी एक्सप्रेस, 12515/12516 गुवाहाटी-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, 12513/12514 गुवाहाटी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 13011/13012 मालदा-हावड़ा इंटरसिटी, 12509/12510 गुवाहाटी-बेंगलुरु सुपरफास्ट शामिल है. इसके अलावा उन्होंने 3133/13134 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस सेवा पुन: बहाल करने की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665536&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 2 जुलाई को बंगाली एसोसिएशन के पाकुड़ शाखा का पुनर्गठन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp