Search

 
 
 

पाकुड़ : सांसद से मिले पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)-  12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी की देवघर यात्रा को देखते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से भेंट की. मुलाकात के दौरान उन्होंने सांसद से पीएम के यात्रा पर चर्चा की. सांसद ने उन्हें पीएम की यात्रा को लेकर युद्धस्तर पर हो तैयारी के बारे में बताया साथ ही अपने इलाके से बीजेपी कार्यकर्ताओं को देवघर भेजने को कहा. उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को पीएम देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. सदर अस्पताल पहुंचे बाबूधन बाबूधन मुर्मू 5 जुलाई को सदर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान वे महिला वार्ड, पुरुष वार्ड एवं जनरल वार्ड में गए. महिला वार्ड में जिन मरीजों का ऑपरेशन हुआ है उनका हालचाल पूछा. मरीजों ने अस्पताल में बिजली-पानी की समस्या बताया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार से मिलकर मरीजों की समस्याओं से अवगत कराया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347032&action=edit">यह

भी पढ़ें : Pakur : सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराना मुश्किल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही