Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पूर्व जिप अध्यक्ष पहुंचे सदर अस्पताल, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

Pakur : पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू 9 मई को सदर अस्पताल पाकुड़ पहुंचे. अस्पताल में उन्होंने मृतक युवक मुकेश राजवंशी के पिता शीतल राजवंशी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने के साथ-साथ हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. मृतक माल पहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगडांगा के हमरूल गांव का निवासी था. 9 मई को उसका शव हमरूल गांव में पेड़ से लटकता बरामद किया गया. मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे. इसके अलावा वे सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती भाजपा कार्यकर्ता गणेश राय के परिजन से भी मिले तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली. वे इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. दिलीप कुमार से भी मिलने गए. डॉक्टर से मुलाकात के बाद वे अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मिले. वे मैटरनिटी वार्ड, इमरजेंसी सेवा, ओपीडी, टेस्टिंग डिपार्टमेंट में भी गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=631099&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही