Pakur : महाकाल आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन का शिलान्यास पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने 5 मार्च को सदर प्रखंड के हीरानंदपुर पंचायत अंतर्गत महुआडांगा गांव के शिवपुरी कॉलोनी में महाकाल शक्तिपीठ के संस्थापक महंत सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज की उपस्थिति में किया. इस अवसर पर बाबूधन मुर्मू ने कहा कि अभी भवन का शिलान्यास किया गया है. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. इसके शिलान्यास होने से आदिवासियों के बीच उनकी सांस्कृतिक सामाजिक समरसता का संदेश जाएगा. भवन का निर्माण होने के बाद आदिवासियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम करने में सुविधा होगी. मौके पर दुर्गा मरांडी, मुकेश, सबरी पाल, मुखिया नीपू सरदार, निमाई सोरेन, मरांग मुर्मू, अनुग्रहित प्रसाद,अनय कुमार, सुलेमान मुर्मू, पार्वती देवी समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571201&action=edit">यह
भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
पाकुड़ : महाकाल आदिवासी सांस्कृतिक कलाभवन का शिलान्यास

Leave a Comment