Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आदिवासी संस्कृति कला भवन का 5 मार्च को होगा शिलान्यास

Pakur : महाकाल शक्तिपीठ मंदिर महालय तलवाडंगा पाकुड़ के तत्वावधान में 5 मार्च की सुबह 10:30 बजे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू महाकाल आदिवासी सांस्कृति कला भवन की आधारशिला रखेंगे. सिद्धो कान्हू, चांद भैरव की स्मृति में महाकाल आदिवासी सांस्कृति कला भवन का निर्माण किया जा रहा है. शिलान्यास  के मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, स्थानीय मुखिया निपु सरदार, पूर्व मुखिया मरांग मुर्मु व निमाई सोरेन उपस्थित रहेंगे. महाकाल शक्तिपीठ के संयोजक अनुग्रहित प्रसाद साह ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सौहार्द मिलन समारोह का आयोजन भी होगा जिसमें पाकुड़ नगर सहित अन्य कई राज्यों से अतिथि शामिल होंगे. उन्होंने  बताया कि प्राचीन देव संस्कृति उत्थान महाकाल शक्तिपीठ न्यास दिल्ली के संस्थापक स्वामी सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज ने वर्ष 1997 में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों से प्रभावित होकर महाकाल शक्तिपीठ मंदिर नामक संस्था की स्थापना की थी. जिसका शिलान्यास प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया था. उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर के परिसर में आदिवासी संस्कृति कला भवन के अलावे भविष्य में वृद्धा आश्रम, गौशाला, शिक्षण संस्थान, अस्पताल खोलने की भी योजना है. यह">https://lagatar.in/pakur-wbpdcl-premier-league-organized-at-back-colony-stadium/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बैक कॉलोनी स्थित स्टेडियम में डब्लूबीपीडीसीएल प्रीमियर लीग का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही