Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : प्रेमिका ने प्रेमी से महिला थाने में रचाई शादी

Pakur : प्रेमिका ने अपने प्रेमी से 9 अक्टूबर को शादी रचा ली. प्रेमिका एक बच्चे की मां भी है. शादी पूर्व वह गर्भवती हुई थी. प्रेमिका का नाम ज्योति मड़ैया और प्रेमी का नाम पवन मड़ैया है. दोनों में विगत तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के परिवार वालों को प्रेम प्रसंग मंजूर नहीं था. इस वजह से दोनों शादी टाल रहे थे. धीरे-धीरे ग्रामवासी को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला. पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया. ग्रामवासी और पुलिस की दखल के बाद दोनों की शादी पाकुड़ महिला थाने में हुई. पवन मड़ैया लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा घागरी गांव और प्रेमिका ज्योति कुमारी अमडापाड़ा प्रखंड के रांगा पचुवारा गांव की रहने वाली है. शादी महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी, कांस्टेबल शर्मिला हांसदा और मेरी मुर्मू की देखेरेख में हुई. शादी के वक्त जेएमएम महिला मोर्चा की अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला कोषांग की सदस्य सुशीला देवी, वर व वधू पक्ष के अभिभावक उपस्थित थे. सभी ने वर-वधू दोनों को आशीर्वाद दिया और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=439414&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का फूंका पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही