Search

 
 
 

पाकुड़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंचायतों में जाएं,लोगों को सिखाएं योगासन : शुक्ला

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए 15 जून बुधवार को भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक संजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक योग भवन में हुई, जिसमें जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया. श्री शुक्ला ने प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों को सभी पंचायतों में योग दिवस को सफल बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय लोगों को योगासन की जानकारी देने को कहा. संबंधित पंचायतों के सचिव एवं मुखिया से संपर्क कर योग कराने की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया. कहा कि नजदीकी लोगों को योग से जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि योग से ही मनुष्य निरोग रह सकता है. बैठक में महिला जिला प्रभारी साधना ओझा, नैना कुमारी ,मनोज भंडारी, राजकुमार भंडारी ,विष्णु देव प्रसाद, संजय कुमार चौबे ,संजू देवी, जयप्रकाश साह,किरण देवी ,एवं समीर कुमार दास मौजूद थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/forest-department-demolished-4-illegal-sawmills-in-deoghar/">देवघर

में 4 अवैध आरा मिलों को वन विभाग ने किया ध्‍वस्‍त [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही