Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन

Pakur : पाकुड़ सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पाकुड़ की ओर से आयोजित दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन 8 मई को हो गया. शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त 26 लाभुकों को आरसेटी के प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक कृष्णा दास और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्द्धन ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिया. मनोज कुमार ने सभी लाभुकों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से यथासंभव ऋण दिलाने में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया. कृष्णा दास ने लाभुकों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर बकरी पालन व्यवसाय शुरु करने की अपील की. अमित कुमार बर्द्धन ने लाभुकों से कहा कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. आरसेटी ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देती है. प्रशिक्षण के दौरान लाभुकों को बकरी पालन के साथ-साथ बैंकिंग, विपणन, वित्तीय समावेशन की भी जानकारी दी गई. प्रशिक्षण शिविर का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुडसेट द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अरुण नाथ तिवारी व दिलीप कुमार चौधरी ने किया. शिविर की प्रशिक्षक सुश्री सुनिता हेंब्रम थी. मौके पर संकाय सदस्य बापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629878&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: रेस्क्यू किए गए सात किशोरियों को उनके परिजनों को सौंपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही