Search

 
 
 

पाकुड़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रथ रवाना

 
Pakur : ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम कार्यक्रम को लेकर डीसी वरूण रंजन ने 10 अक्टूबर को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दो जागरूकता रथ को रवाना किया. डीसी ने कहा कि 12 अक्टूबर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों के आवेदन की जांच के बाद उन्हें ऑन स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. डीसी ने कहा कि ज्यादा से ज़्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़े, इसे लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया. यह रथ निर्धारित रोस्टर अनुसार जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी. मौके पर डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, डीईओ रजनी देवी, डीपीआरओ डॉ.चंदन, डीएसडब्ल्यूओ चित्रा यादव, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

दो चरणों में होगा आयोजन

गौरतलब है कि हेमंत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम’ की दो चरणों में शुरुआत हो रही है. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तक और दूसरा चरण 01 से 14 नवंबर तक संचालित किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/pakur-girlfriend-married-lover-in-womens-police-station/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : प्रेमिका ने प्रेमी से महिला थाने में रचाई शादी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही