Search

 
 
 

पाकुड़ : छापेमारी में सरकारी राशन किराना दुकान से बरामद

 
Pakur : पाकुड़िया प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार ने 24 सितंबर की देर रात लांगडूंग पंचायत में पीडीएस दुकान पर छापेमारी की. पीडीएस दुकान संचालक का नाम कपिलदेव प्रसाद है. छापेमारी में पीडीएस दुकान के लिए आवंटित सरकारी राशन समेत अन्य सामान जैसे किरासन, तेल नमक और वस्त्र कपिलदेव प्रसाद के किराना दुकान एवं उसके बेटे अरुण कुमार भगत की गैस दुकान में पाया गया. कपिलदेव प्रसाद का अलग से किराना दुकान तथा उसके बेटे का गैस दुकान है. दोनो आधिकारियों ने सभी सामान बरामद कर किराना दुकान एवं गैस दुकान को सील कर दिया. सरकारी राशन के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के आरोप में कपिलदेव प्रसाद, अरुण कुमार भगत, हरि किशोर साह, अनूप राज के खिलाफ पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428305&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ नगर पर्षद के CEO कौशलेश यादव की डिग्री पर सवाल, 13 वर्ष में पास कर ली 10वीं, इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही