Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ग्रामीणों के साथ किया सीधा संवाद

Advertisement
Advertisement
अमडा़पाड़ा व लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
Pakur : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राज्य का पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले पाकुड़ पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास योजनाओं का हाल पूछा. इस क्रम में उन्होंने अमडा़पाड़ा व लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से समस्या पूछी और निदान निकालने की बात भी कही. राज्यपाल ने अमडा़पाड़ा प्रखंड के डूमरचीर पंचायत भवन के निकट आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों का भविष्य बहुत अच्छा है. इससे संथाल परगना ही नहीं बल्कि झारखंड राज्य आगे बढ़ेगा.

लोगों को विकास पथ पर आगे बढ़ने को किया प्रेरित

[caption id="attachment_677646" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Governar-2222-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ग्रामीण से हाथ मिलाते राज्यपाल[/caption] राज्यपाल ने कहा कि यहां के लोग पढ़ लिखकर नर्स, डॉक्टर, इंजीनियर बनें, आप में क्षमता है, आप बढ़ेंगे तो समाज के लोग आगे बढ़ेंगे। यहां के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी शिक्षा, सड़क, बिजली और हर घर को शुद्ध पेयजल की आवश्यकता है. अगर यह सुविधाएं शत-प्रतिशत मिल जाए तो निश्चित रूप से समाज को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. राज्यपाल ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयास करने से कुछ नहीं होगा, समाज और खुद को आगे बढ़ने को जागरूक होना होगा. उन्होंने कहा कि संथाल में स्वयं सहायता समूह अच्छा विकास कर रहा है। उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने, अच्छी शिक्षा दिलाने, नशा से दूर रहने की भी अपील की.

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना

[caption id="attachment_677651" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/gov-333-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ग्रामीणाें के बीच राज्यपाल[/caption] कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रियंका माल ने कुमारभाग पहाड़िया की जाति व निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण योजनाओं का लाभ से वंचित रहने की बात उठाई. इस पर राज्यपाल ने कहा कि यह गंभीर विषय है. लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है. इस पर ध्यान रहेगा कि कुमारभाग पहाड़िया परिवारों को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले.

लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्ति का किया वितरण

[caption id="attachment_677652" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Governar-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> आंगनबाड़ी में बच्चे को दुलारते राज्यपाल[/caption] राज्यपाल ने कार्यक्रम के बाद ग्रामप्रधानों के बीच जमीन का पट्टा, लाभुकों के बीच चेक, किसानों के बीच ट्रैक्टर आदि का वितरण किया. उन्होंने डुमरचीर पंचायत भवन में पौधारोपण भी किया, जबकि आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया. राज्यपाल ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस की ओर से संचालित गुतुगलांग ट्रस्ट का निरीक्षण किया और सखी दीदियों के कार्यों की जानकारी ली. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676869&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : भाजपा कार्यकर्ता चला रहे महाजनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही